BRICS Business Forum 2026 में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन: वैश्विक कारोबार और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर जोर

PM Modi's address at BRICS Business Forum 2026: Emphasis on enhancing cooperation in global business and innovation

नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि BRICS अब वैश्विक अर्थव्यवस्था की एक महत्वपूर्ण शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2006 में चार देशों से शुरू हुआ यह समूह आज BRICS देशों और साझेदार देशों को मिलाकर 21 देशों के परिवार में बदल गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि BRICS देश आज दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, लगभग 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में जहां वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी है, वहीं BRICS देशों की संयुक्त GDP लगभग साढ़े चार गुना हुई है। यह BRICS की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि BRICS देश वैश्विक नवाचार और नए समाधानों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। जमीनी स्तर के नवाचार से लेकर frontier technologies तक, इन देशों में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आयोजित इस वर्ष का BRICS Business Forum अब तक का सबसे बड़ा Forum है।

‘रेजिलिएन्स, इनोवेशन, को-ऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी’ पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने इन सिद्धांतों को अपनी आर्थिक और व्यापार नीतियों का महत्वपूर्ण आधार बनाया है।

उन्होंने बताया कि भारत ने ऊर्जा से लेकर तकनीक तक अपनी सप्लाई चेन को अधिक विविध और भरोसेमंद बनाने पर जोर दिया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यही आर्थिक मजबूती भारत को विकास और स्थिरता का भरोसा देने में मदद कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों और हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही शिप-बिल्डिंग, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में नई क्षमताएं विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने वैश्विक कंपनियों को भारत में निवेश और नवाचार के लिए आमंत्रित करते हुए कहा—“Make in India, Innovate with India and Scale for the World.”

स्टार्टअप और इनोवेशन की ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में स्टार्टअप क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 120 से अधिक यूनिकॉर्न हैं, जो भारत को वैश्विक समाधानों का एक प्रमुख केंद्र बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘BRICS Bharat Innovates Expo’ में भारत की इस नवाचार क्षमता की झलक देखने को मिलेगी। भारतीय स्टार्टअप

You might also like