उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन

Celebration of birth anniversary of Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ambedkar ji organized at Northern Railway, Head Office, Baroda House, New Delhi

नई दिल्ली उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन
आज दिनांक 15.04.2024 को उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, बडौदा हाउस, नई दिल्ली में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के 134वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक, श्री शोभन चौधुरी, अपर महाप्रबन्धक श्री अजय सिंघल सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर श्री चौधुरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर अपने विचार प्रस्तुत किए । उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के विचारों पर अमल करना चाहिए तथा कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए । यह बाबा साहेब को हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी ।
(दीपक कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
प्रसारणार्थ/प्रकाशनार्थ

You might also like