मुख्यमंत्री नायब सिंह का पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मंचन्दा के घर दौरा  

Chief Minister Naib Singh visits former state president Manchanda’s house

 
कुरुक्षेत्र – 12 अक्टूबर, आज कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मंचन्दा के आवास पर पहुंचकर उनसे सौहरदपूर्ण मुलाक़ात की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंचन्दा के योगदान की सराहना की और उनके कार्यों को भाजपा के विकास में महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मंचन्दा ने हमेशा पार्टी और प्रदेश की भलाई के लिए काम किया है। उनके अनुभव से हम आगे बढ़ सकते हैं।”
इस मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री और मंचन्दा ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और विकास योजनाओं पर चर्चा की।
उनसे बातचीत करते हुए करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे उनका हालचाल जाना व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील राणा, जिला महामंत्री गोल्डी,विक्रम शर्मा, ललित माट्टा,दीपक चौहान व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
You might also like