प्रगति मैदान में संगीत कार्यक्रमों, मनोरंजन उद्योग से जुड़े 250 से अधिक ब्रांड की प्रदर्शनी
Concerts, exhibition of over 250 brands from the entertainment industry at Pragati Maidan

नई दिल्ली, संगीत कार्यक्रमों तथा मनोरंजन उद्योग के विभिन्न खंडों के 250 से अधिक ब्रांड यहां प्रगति मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।लाउडस्पीकर, स्पीकर कलपुर्जे, एम्पलीफायर, लेजर लाइट, एलईडी स्क्रीन और ‘स्पेशल इफेक्ट’ मशीन आदि का यहां प्रदर्शन किया जा रहा है।यह प्रदर्शनी आठ अगस्त से शुरू हुई।‘इंडियन डीजे एक्सपो’ के संयोजक मैनुअल डायस ने कहा कि प्रदर्शनी उद्योग पेशेवरों को आगामी त्योहारों के लिए खरीदारी योजना बनाने में मदद करेगी।देश भर से 30,000 से अधिक उद्योग पेशेवरों के इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है।
