हुडडा के राज में  दलितों पर हुए अत्याचार का हिसाब देगी कांग्रेस _ पवन सैनी 

Congress will give account of atrocities on Dalits during Hooda's rule : Pawan Saini

लाडवा। कुरुक्षेत्र । लाडवा के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉक्टर पवन सैनी ने शुक्रवार को दर्जनों गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में चौपाल, सामुदायिक केंद्र, गलियां, सड़के, बनाने के लिए लाखों रुपये की अनुदान राशि दी। पूर्व विधायक डॉक्टर पवन ने सैनी गांव डूडा, सलेमपुर, बरोट , जैनपुर , बड़ैच पुर, बपदा,बपदी,बड़ौंदा,बदरपुर, बरहान,  निवारसी में 75 लाख रूपये से अधिक विकास कार्यो के लिए अनुदान राशि देने की घोषणा की।  डा सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी से हिसाब मांग रहे हैं । लेकिन मैं कहता हूं कि हिसाब तो कांग्रेस को देना चाहिए कि जिन्होंने 60 साल देश पर राज किया । उसके बावजूद भी भारत के विकास के लिए कोई काम नहीं कर पाए । कांग्रेस को हिसाब देना चाहिए कि उनके राज में दलितों के ऊपर इतने अत्याचार क्यों हुए। कांग्रेस को हिसाब देना चाहिए कि योग्य युवाओं का अधिकार छीन कर पैसों से नौकरियां युवाओं को क्यों दी। कांग्रेस ने जनता को हिसाब देना चाहिए कि किसानों को दो-दो रुपए के चेक देकर उनका मजाक क्यों उड़ाया था। कांग्रेस पार्टी ने हिसाब देना चाहिए कि उनके कार्यकाल में क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद को बढ़ावा क्यों दिया गया।
पवन सैनी ने कहा कि कांग्रेस 60 साल में केवल एक एम्स बना पाई । जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से देश के अंदर 21 एम्स बनकर के तैयार हो गए हैं । केवल इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से हर जिले के अंदर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। जिस पर निर्माण कार्य जारी है। आज सड़कों के मामले में पूरे देश में हाईवे का सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है कोई भी जिला ऐसा नहीं है जिस जिले में से कोई बड़ा हाईवे नहीं गुजरता हो। आज पूरा देश सड़कों की वर्णमाला के अंदर पिरोया गया है। पूरे देश में आप इधर से उधर उत्तर से दक्षिण , पूर्व से पश्चिम कहीं भी आ जा सकते हैं। इसके पीछे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है भारतीय जनता पार्टी की अच्छी नियत का परिणाम है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीबो व दलितों को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, उज्वला योजना, आयुष्माान भारत योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वनिधि योजना, इंदिरा गांधी आवास योजना, हरियाणा पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना,  हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना, हरियाणा चिरायु योजना, डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनिकरण योजना, हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, हरियाणा निर्माण कामगार मकान खरीद/ निर्माण हेतु ऋण योजना, हरियाणा वृद्धवस्था सम्मान पेंशन योजना, हरियाणा अंतोदय परिवार पहचान योजना’ व अन्य योजनाओ का लाभ मिल रहा है | पवन सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ और मतदाताओं को लालच देकर वोट लिए हैं। हमें विपक्ष की हर चाल से सावधान रहना है और उनके छल, कपट, झूठ का मुंहतोड़ जवाब सरकार के जनहितैषी कार्यों और योजनाओं से देना है। मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना है। सरकार की योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के आशीर्वाद से हम पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार मजबूती के साथ बनाएंगे। सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का कार्यकाल बेहतरीन कार्यों और उपलब्धियों से भरा सफर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की तरह ही प्रदेश में भाजपा तीसरी बार अपनी सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है और अब कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पवन सैनी ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ परोसना है। इस अवसर पर गुरदीप बेदी, ऋषि पाल डूडी, मेघराज, ओमबीर l लैलर, ज्ञान चंद बरहान, सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You might also like