यूपीएससी प्रीलिम्स में क्वालीफाइंग पेपर है सीसेटः सीईजीआर

CSAT is the qualifying paper in UPSC Prelims: CEGR

16 जून 2024 को आयोजित होनी है यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा

नई दिल्ली. यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा 16 जून 2024 को आयोजित होनी है. ऐसे में प्रीलिम्स एग्जाम
को लेकर देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी थिंक टैंक सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च
(सीईजीआर) के डायरेक्टर रविश रोशन कहते हैं कि यूपीएससी सीसैट की तैयारी कैसे करें यह सवाल
यूपीएससी प्रीलिम्स देने का लक्ष्य रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। सीसैट, या सिविल
सेवा योग्यता परीक्षा, यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालीफाइंग पेपर है, जिसे जनरल स्टडीज 2 के रूप में
भी जाना जाता है. इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिसमें से एक सीसेट होता है. मैथ्स बैकग्राउंड के
कैंडिडेट्स के लिए यह पेपर थोड़ा आसान होता है. अगर आप यूपीएससी के कैंडिडेट हैं तो सीसेट से अच्छी
तरह वाकिफ होंगे. वहीं, जो लोग यूपीएससी के जरिये सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं, उनके लिए इस
परीक्षा को अहम सीढ़ी समझें. सीसेट और जनरल स्टडीज पेपर 1 क्लियर करने के बाद ही कैंडिडेट्स मेन्स
परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर पाते हैं. सीसेट एक क्वालीफाइंग पेपर है, और इसकी तैयारी के लिए
जनरल स्टडीज पेपर की तुलना में एक अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है. यह पेपर 80 प्रश्नों का
होता है और इसमें कुल अंक 200 होते हैं. प्रत्येक प्रश्न के 2.5 अंक होते हैं. हालांकि, गलत उत्तर देने पर
1/3 की नेगेटिव मार्किंग भी होती है. इसमें पास होने के लिए 33 फीसदी यानी कि 66 मार्क्स लाना जरूरी
है. यदि आप सिर्फ 30 फीसदी सवालों को ही अटेम्पट करते हैं तो भी आप सफल हो सकते हैं, मगर उसके
लिए आपको 100 फीसदी सही होना पड़ेगा. सीसेट एक स्कोरिंग पेपर है. सीसेट, इस परीक्षा को कैंडिडेट
की रीजनिंग, एनालिटिकल नॉलेज और एप्टीट्यूट की परख करने के लिए साल 2011 में लॉन्च किया गया
था. इस परीक्षा को जनरल स्टडीज 2 भी कहा जाता है. यूपीएससी क्लियर करने के लिए कैंडिड्ट को
तीन पड़ाव से गुजरना होता है, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू. सीसेट एग्जाम प्रीलिम्स का हिस्सा है.
डायरेक्टर सीईजीआर कहते हैं कि एम. लक्ष्मीकांत (राजनीति) की लिखी इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल
सर्विसेज एग्जामिनेशंस इस पुस्तक को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. ये ऐसी किताब है जो आपकी
तैयारी को मजबूत करती है. इस किताब की सिफारिश ज्यादातर सभी आईएएस टॉपर करते हैं. नितिन
सिंघानिया (कल्चर) की लिखी किताब  ‘इंडियन आर्ट एंड कल्चर’ भारतीय विरासत और संस्कृति के पूरे
पाठ्यक्रम को समझने के लिए एक जरूरी किताब है. यहां सवाल भी हैं जो परीक्षा की तैयारी में मदद
करते हैं. गोह चेंग लेओंग की लिखी सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी ये भूगोल की बेस्ट-सेलर

किताब है जो हर आईएएस टॉपर रिकमेंड करते हैं. किताब में पूरे भूगोल पाठ्यक्रम को शामिल किया गया
है जो आपके यूपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए जरूरी है. इसके अलावा क्लास 6-12 से
एनसीआरटी की किताबें भी तैयारी में मददगार हैं ऑक्सफोर्ड पब्लिशर्स द्वारा ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस
यूपीएससी के उम्मीदवारों को ये किताब जरूरी पढ़नी चाहिए. इसमें भारत के 94 विषयगत मानचित्रों के
साथ 200 मानचित्र शामिल हैं. रमेश सिंह की लिखी “इंडियन इकोनॉमी” इकोनॉमिक्स की इस किताब में
पूरा कॉम्प्रेहेंसिव टेक्स्ट दिया है. इसमें हर विषय को विस्तृत रूप से शामिल किया गया है. इंडिया इयर
बुक ये एक ऐसी रिफरेंस बुक है जिसमें देश का पूरा करेंट अफेयर्स आसानी से पता लग जाता है और ये
एक आधिकारिक संकलन है. इसमें महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति, राज्य नीति, सार्वजनिकयोजनाएं और
जनसांख्यिकी, व्यापार, अर्थव्यवस्था और अन्य से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा शामिल है. इसके अलावे रोज़ाना
अख़बार पढ़ें, अख़बार करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान का एक बेहतरीन स्रोत हैं. वे आपकी शब्दावली
और समझ कौशल को बेहतर बनाने में भी आपकी मदद करते हैं.

 

You might also like