डिजिटली स्किल्ड युवाओं को मिल रही है शानदार जॉब्स: CEGR

Digitally skilled youth are getting great jobs: CEGR

डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड बढ़ी, पैकेज भी लाखों में

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले रहे हैं युवा
-कंपनियां भी पुराने प्रचार माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग पर दे रही है जोर
-डिजिटल मार्केटिंग के जरीए कम पैसों में प्रोडक्ट का हो रहा है प्रचार

 


नई दिल्ली. भारत समेत पूरी दुनिया में हाल के दिनों में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड काफी बढ़ी है. देश के युवाओं को इसमें दक्ष बनाने के लिए देश भर में इस तरह के कई कोर्सेज की शुरुआत की गई है. इस पर सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च(सीईजीआर) के डायरेक्टर रविश रोशन कहते है कि अगर आप भी आकर्षक पैकेज वाली जॉब हासिल करना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं. आपको बता दें अब तक अपने उत्पादों को बेचने के लिए और उसे आम जनता तक पहुंचाने के लिए कंपनियां अपना काफी पैसा मार्केटिंग और विज्ञापन में इन्वेस्ट करती आ रही हैं, लेकिन अब कंपनियों को पुराने प्रचार माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग के रूप में एक ऐसा माध्यम भी मिल गया है जो कम पैसों में उनके उत्पादों का प्रचार भी कर दे रहा है. साथ ही उसे आम जनता तक भी पहुंचा रहा है. दरअसल भारत समेत पूरी दुनिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ सभी चीजें डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही हैं और सीधा इसका फायदा डिजिटल मार्केटिंग को मिल रहा है. आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर हजारों छोटी बड़ी कंपनियां काफी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स हायर कर रहीं हैं. इसलिए आज भारत समेत पूरी दुनिया मे डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की काफी डिमांड है. डायरेक्टर, सीईजीआर कहते हैं कि डिजिटल मार्केटिंग पारंपरिक मार्केटिंग के तरीकों की तुलना में सस्ता है साथ ही इसकी पहुंच भी ज्यादा लोगों तक है. डिजिटल मार्केटिंग से होने वाले फायदों को देखते हुए अब कंपनियां इसमें काफी पैसे इन्वेस्ट कर रही हैं. ग़ौरतलब है कि भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 95 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना है. ऐसे में इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे. इससे डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया और भी बढ़ेगी और भविष्य में इसमें रोजगार के और भी अवसर उत्पन्न होंगे। आपको बता दें सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी थिंक टैंक है, जिसे चार इन्नोवेशंस का श्रेय दिया जाता है. सीईजीआर शिक्षाविदों, मीडिया और पॉलिसी मेकर्स के बीच संवाद के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करता है और शैक्षिक विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देता है. 10,000 से अधिक शिक्षाविदों, कॉर्पोरेट और शोधकर्ताओं के साथ, सीईजीआर के नेशनल काउंसिल में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के 100 कुलपति और अग्रणी उद्योगपति शामिल हैं. सीईजीआर अपनी प्रमुख सामाजिक पहल यानी भारतीय शिक्षा महोत्सव के तहत एक ही दिन में 14 राज्यों में 56 सफल कार्यक्रम आयोजित करने वाला एकमात्र शिक्षण थिंक टैंक है.

You might also like