डीयू एसओएल की पीसीपी कक्षाएँ 28 जनवरी से शुरू  

DU SOL's PCP classes start from January 28

नई दिल्ली, 18 जनवरी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ और सतत शिक्षा विभाग, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल), कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (डीडीसीई/एसओएल/सीओएल) की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक परामर्श सत्र (पीसीपी कक्षाएं) का आयोजन 28 जनवरी, 2024 से किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मगो ने बताया कि पीसीपी के लर्निंग सपोर्ट सेंटर (पीसीपी सेंटर) के साथ विस्तृत शेड्यूल एसओएल वेबसाइट https://sol.du.ac.in पर उपलब्ध है।

प्रो. पायल मगो ने बताया कि एसओएल लगभग चार लाख विद्यार्थियों को दूरस्थ मोड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करता है। यूजीसी (ओडीएल और ओएल) विनियमन के अनुसार दूरस्थ मोड में नामांकित विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक परामर्श सत्र (पीसीपी कक्षाएं) अनिवार्य हैं। इस उद्देश्य के लिए, डीडीसीई/एसओएल/सीओएल-डीयू ने विभिन्न यूनिवर्सिटी कॉलेजों के साथ समझौता ज्ञापन किया हुआ है और डीयू के करीब 45-50 कॉलेजों में अकादमिक परामर्श सत्र (पीसीपी कक्षाएं) आयोजित करता है।

उन्होंने बताया कि अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर I/III और V तथा पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर II/IV के शैक्षणिक परामर्श सत्र (पीसीपी कक्षाएं) का आयोजन निर्धारित तिथियों के अनुसार 28 जनवरी से 25 फरवरी तक किया जा रहा है।

 

S.No.CourseSemesterDate of Commencement

(on Sundays and Holidays)

1.B.A (Hons.) EconomicsII and  IV28.01.2024 onwards
2.B.A (Hons.) EnglishII, IV and VI28.01.2024 onwards
3.B.A (Hons.) Pol.Sc.II18.02.2024 onwards
4.B.A (Hons.) Pol.Sc.IV and VI28.01.2024 onwards
5.B.A (Hons.) PsychologyII28.01.2024 onwards
6.B.A.(Prog.)II, IV and VI18.02.2024 onwards
7.BBA (FIA)II and IV28.01.2024 onwards
8.BMSII and IV28.01.2024 onwards
9.B.Com.II18.02.2024 onwards
10.B.Com.IV and VI28.01.2024 onwards
11.B.Com. (Hons.)II, IV and VI18.02.2024 onwards
12.M.A. HindiII and IV18.02.2024 onwards
13.M.A. HistoryII and IV18.02.2024 onwards
14.M.A. Pol.Sc.II and IV18.02.2024 onwards
15.M.A. SanskritII and IV18.02.2024 onwards
16.M.Com.II and IV18.02.2024 onwards
17.MBAII and IV25.02.2024 onwards
18.BLISc.II04.02.2024 onwards
19.MLISc.II04.02.2024 onwards

 

You might also like