डर के कारण नहीं आ रहे कर्मचारी : सौरभ भारद्वाज

Employees are not coming due to fear: Saurabh Bhardwaj

 

नई दिल्ली, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक रविवार को नारायणा स्थित कार शोरूम में पहुंचे और शुक्रवार रात हुई फायरिंग के बारे में जानकारी ली। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दहशत के कारण शोरूम के कर्मचारी काम करने नहीं आ रहे हैं। शोरूम संचालक खुद भी दिल्ली छोड़कर किसी अन्य जगह कारोबार करने पर विचार कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे और उनसे कारोबारियों की सुरक्षा का अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शोरूम छह दोस्त मिलकर चलाते हैं। वह बड़े कारोबारी नहीं हैं। ऐसे में बदमाश उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस की तरफ से उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिली है। उनके शोरूम एवं घर पर सुरक्षा होनी चाहिए।

You might also like