ईएसआईसी ने पिछले दो माह में 1,221 चिकित्सक नियुक्त किये

ESIC appointed 1,221 doctors in the last two months

 

नई दिल्ली, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने पिछले दो माह में 1,221 चिकित्सक (डॉक्टर) नियुक्त किये हैं। बुधवार को आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा नर्सिंग कैडर में 1,930 पदों को भरने के लिए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने परीक्षा आयोजित की है। नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है।मंत्रालय के बयान के अनुसार, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए ईएसआईसी ने पिछले दो महीनों में विभिन्न श्रेणियों में 1,221 चिकित्सकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।इसमें 860 ‘जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर’ (जीडीएमओ), 330 सहायक प्रोफेसर और 31 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।ईएसआईसी ने 20 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और 57 जूनियर इंजीनियर (सिविल) की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और यूपीएससी की सिफारिश पर नियुक्ति पत्र इसी महीने जारी कर दिये गये हैं।ईएसआई योजना कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत सामाजिक बीमा के लिए एकीकृत कदम है।यह ईएसआई अस्पतालों और औषधालयों के अपने विशाल नेटवर्क के माध्यम से बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को नकद लाभ और चिकित्सा सुविधाओं सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है।

 

 

 

 

You might also like