बेहतर मानसून से खाद्य वस्तुओं की महंगाई होगी कम: आईसीसीआई
Food inflation will reduce due to better monsoon: ICCI

नई दिल्ली. भारत में आने वाला खरीफ सीजन किसानों के लिए खुशखबरी भरा हो सकता हैं क्योंकि इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने इस साल अच्छी मॉनसून की भविष्यवाणी की है. वित्त मंत्रालय ने मार्च महीने के लिए आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बेहतर मॉनसून की संभावना को देखते हुए रिटेल इन्फ्लेशन में और भी कमी आ सकती है. इस पर इंटीग्रेटेड चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) के जनरल सेक्रेटरी और राउरकेला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के सेक्रेटरी डॉ. आर्य पटनायक कहते है कि वैश्विक तौर पर अर्थव्यवस्था को लेकर चल रही अनिश्चितता के बावजूद भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. वित्त वर्ष 2023-24 में खुदरा महंगाई में भारी गिरावट देखने को मिली और यह कोविड 19 पैंडेमिक के बाद से मार्च 2024 में 3.3 प्रतिशत के साथ अपने न्यूनतम स्तर पर आ गई. आपको बता दें हाल ही में आईएमडी ने मौसम पूर्वानुमान को लेकर रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि 2024 में मॉनसून करीब 106 प्रतिशत लंबी अवधि के औसत के साथ सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान है। जनरल सेक्रेटरी, आईसीसीआई कहते हैं कि मॉनसून के दौरान देश भर में अच्छी बारिश होने कृषि उत्पादन बढ़ेगा और इससे महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी. इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन और आरबीआई ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष का ग्रोथ ऑउटलुक पॉजिटिव रखा हुआ है और भारत सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था बना हुआ है. आईएमएफ ने हाल ही में जारी वर्ल्ड इकनोमिक आउटलुक में FY2023-24 के लिए भारत की रीयल जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.8 प्रतिशत किया है. वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट भी कहती है कि ग्लोबल इकनॉमिक ग्रोथ ऑउटलुक एक बार फिर बढ़त की राह पर है, इससे मंदी की आशंकाओं में कमी और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि में तेजी की स्थिति बन रही है. हालांकि वैश्विक स्तर पर तनाव चिंता का विषय बना हुआ है लेकिन हाल के घटनाक्रमों के बावजूद रिस्क पर्सेप्शन्स कम हुई है और इससे ग्रोथ तेज होने की संभावना दिख रही है.
