स्टीम से हाइड्रोजन तक, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से चलेगी, विकसित हरियाणा – विकसित भारत

From steam to hydrogen, India's first hydrogen train will run from Jind, developed Haryana - Developed India

भारतीय रेलवे का इतिहास केवल पटरियों के विस्तार की कहानी नहीं, बल्कि तकनीकी प्रगति और नवाचार की निरंतर यात्रा का दस्तावेज़ है भापसे शुरू हुआ यह सफर डीज़ल और बिजली के पड़ावों से गुज़रता हुआ अबहरित ऊर्जा के नए युग में प्रवेश कर रहा है

17 जुलाई 2026 को हरियाणा का जींद इतिहास रचेगा, जबप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडीदिखाएंगे जींदसोनीपत रेलखंड से शुरू होने वाली यह सेवा तकनीकीनवाचार, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी को एक साथजोड़ेगी

जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा आज वैश्विक चुनौतियां हैं, जिनकेचलते परिवहन क्षेत्र को स्वच्छ और ऊर्जाकुशल बनाना अनिवार्य हो गया हैभारतीय रेलवे ने भी व्यापक विद्युतीकरण, आधुनिक स्टेशन विकास औरउन्नत सुरक्षा प्रणालियों से अपने आधुनिकीकरण को गति दी है हाइड्रोजनट्रेन इसी यात्रा की अगली कड़ी है

इस बदलाव की शुरुआत हरियाणा से होना विशेष महत्व रखता हैजींदसोनीपत खंड का चुनाव राज्य के मज़बूत बुनियादी ढांचे औरपरियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की क्षमता का परिचायक हैऔद्योगिक विकास, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और नागरिक उड्डयन में हुएनिवेश ने हरियाणा को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं का स्वाभाविक केंद्रबना दिया है

विकास के नए आयाम गढ़ता हरियाणा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार केसमन्वित प्रयासों से हरियाणा में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा औरपरिवहन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं 17 जुलाई को प्रधानमंत्री जी केकरकमलों से ₹14,700+ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवंशिलान्यास होगा, जिनमें जींदसोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन, कुरुक्षेत्र एलिवेटेडरेलवे ट्रैक, भिवानी नारनौल के चिकित्सा महाविद्यालय, दिल्लीअम्बालाकटरा हाईवे तथा अम्बाला काला अम्ब और जींदगोहाना नेशनल हाईवेशामिल हैं साथ ही सिख संग्रहालय कुरुक्षेत्र और हांसीबरवाला हाईवे काशिलान्यास भी प्रदेश के सांस्कृतिक और आधारभूत विकास को नई दिशादेगा ये परियोजनाएं हरियाणा के आर्थिक विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात, निवेश और रोजगार का सशक्त आधार बनेंगी औरविकसितभारतके संकल्प को साकार करेंगी

हाइड्रोजन ट्रेनरेल तकनीक का भविष्य

हाइड्रोजन तकनीक फ्यूल सेल प्रणाली पर आधारित है, जिसमें संग्रहितहाइड्रोजन और वायुमंडलीय ऑक्सीजन की रासायनिक क्रिया से विद्युतऊर्जा बनती है और केवल पानी ऊष्मा उपोत्पाद के रूप में निकलती हैकोई प्रदूषणकारी गैस नहीं यह उन रेलमार्गों के लिए विशेष रूप से कारगरहै जहां पूर्ण विद्युतीकरण व्यावहारिक नहीं है, और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरताघटाने में मदद करती है

भारतीय रेलवे ने परिचालन, सुरक्षा और ऊर्जा प्रबंधन में भी व्यापकबदलाव किए हैं तेज़ विद्युतीकरण, स्वदेशी सुरक्षा प्रणालियां औरनवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग ने रेलवे को अधिक आधुनिक औरपर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार बनाया है हाइड्रोजन ट्रेन इसी दिशा की अगलीकड़ी है, जो ऊर्जा सुरक्षा मज़बूत करने और आयातित ईंधन पर निर्भरताघटाने में सहायक होगी

जर्मनी ने वाणिज्यिक हाइड्रोजन यात्री ट्रेन सेवा शुरू करके इसतकनीक को वैश्विक मान्यता दिलाई, और इसके बाद चीन सहित कई देशोंने भी इसके विकास परीक्षण को गति दी है भारत का यह कदम दर्शाता हैकि देश केवल वैश्विक बदलावों का अनुसरण नहीं कर रहा, बल्कि भविष्यकी परिवहन प्रणालियों के विकास में सक्रिय भागीदारी की दिशा में आगे बढ़

रहा है जींदसोनीपत सेवा भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता और स्वच्छ ऊर्जा केप्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगी

राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप रेल परिवहन में हाइड्रोजनतकनीक का समावेश ऊर्जा संक्रमण को तेज़ करेगा और भविष्य में उन रेलमार्गों के लिए भी नए विकल्प देगा जहां पारंपरिक विद्युतीकरण संभव नहीं हैहरियाणा का इस ऐतिहासिक पहल का पहला पड़ाव बनना राज्य केविकसित बुनियादी ढांचे और प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता का प्रमाण है

17 जुलाई को जब यह ट्रेन अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगी, तो यहकेवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का साधन नहीं, बल्कि भारतीय रेलवेकी उस नई सोच का प्रतीक होगी जिसमें तकनीकी नवाचार और पर्यावरणीयसंवेदनशीलता साथसाथ आगे बढ़ते हैं यह यात्रा आने वाले वर्षों में रेलवे केविकास को नई दिशा देगी और हरित, आधुनिक तथा आत्मनिर्भर भारत केसंकल्प को नई गति देने वाले एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में याद रखीजाएगी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच ने हरियाणा को देश कीसबसे बड़ी हरित तकनीकी पहल का प्रथम साक्षी बनाया है, और यह मेरेलिए हर्ष का विषय है मैं मानता हूं कि यह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व का हीपरिणाम है कि आज हरियाणा विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के मामलेमें देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है हाइड्रोजन ट्रेन जैसीपरियोजनाएं यह सिद्ध करती हैं कि प्रधानमंत्री जी सदैव देश को भविष्य कीचुनौतियों के लिए पहले से तैयार करने में विश्वास रखते हैं इस ऐतिहासिकअवसर पर मैं हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिकआभार व्यक्त करता हूं मैं यह भी विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकारप्रधानमंत्री जी केविकसित भारतके संकल्प को साकार करने के लिए पूरीप्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी

नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री, हरियाणा

You might also like