ग्रुनर रिन्यूएबल एनर्जी ने छह करोड़ डॉलर जुटाए

Gruner Renewable Energy raises $60 million

 

नई दिल्ली,ग्रुनर रिन्यूएबल एनर्जी ने छह करोड़ अमेरिकी डॉलर का वित्त पोषण हासिल किया है। इसका इस्तेमाल कंपनी हरित ऊर्जा क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ाने के लिए करेगी।कंपनी बयान के अनुसार, ग्रुनर रिन्यूएबल एनर्जी की देश भर में नए संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापित करने की योजना है। उसने भारत में सीबीजी परियोजनाओं के विस्तार के लिए छह करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।ग्रुनर रिन्यूएबल एनर्जी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उत्कर्ष गुप्ता ने कहा, ‘‘ समान विचारधारा वाले भागीदारों द्वारा ग्रुनर में किया गया निवेश बदलाव (चक्रीय अर्थव्यवस्था तथा सतत विकास की दिशा में) को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।’’

 

You might also like