डिब्रूगढ में जैन मुनि परम पूज्य अरिजित सागर महाराज का चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापन कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न
In Dibrugarh, the Mangal Kalash Sthapana program for the Chaturmas of Jain Muni Param Pujya Arijit Sagar Maharaj was concluded with great joy

असम की चाय नगरी डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजित आचार्य गुरुवर श्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 अरिजित सागर जी महाराज के सान्निध्य में 13 वां चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह गत दिनांक 25 जुलाई को बड़े ही धूमधाम व भक्तिभाव से सम्पन्न हुवा। इसके एक दिन पूर्व यानी 24 जुलाई को प्रातः 06.30 बजे से श्री जिनाभिषेक, शांतिधारा,गुरुदेव का मंगल प्रवचन, नित्य नियम पूजन , श्री 1008 शांतिनाथ विधान मंडल की पूजा, दिन के 9.30 बजे – गुरुदेव की आहारचर्या, सन्ध्या 05.30 बजे से मंगल कलशों का शुद्धिकरण महिला समाज द्वारा किया गया। सन्ध्या 6:30 बजे से संगीतमय आरती, गुरुभक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाराज श्री का मंगल प्रवचन।
कार्यक्रम के अन्त में श्री अरिजित सागर पावन वर्षायोग समिति(अन्तर्गत श्री दिगम्बर जैन मन्दिर पंचायत, ग्राहम बाजार, डिब्रूगढ़ )के अध्यक्ष श्री सरोज कुमार पहाड़िया व मुख्य संयोजक श्री सुभाष बगड़ा ने सभी अथितियों व समाज बन्धुओं , वर्षायोग समिति के सदस्यों , मित्र संघ व महिला समाज का आभार जताया और आनेवाले दिनों में चातुर्मास के अन्तर्गत होने वाले सभी कार्यकमों में भी पधारने का निवेदन किया। यह जानकारी श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत के प्रचार सचिव श्री पंकज गोधा तथा मोतीलाल पांड्या ने संयुक्त रूप से दी है ।
