भारत के सर्विस एक्सपोर्ट में आई 11 फीसदी की तेजी, चीन में गिरावट जारी: आईसीसीआई

India's service exports grew by 11 percent, China's continued decline: ICCI

-भारत का सर्विस एक्सपोर्ट 11.4 फीसदी बढ़कर 345 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा
-चीन का सर्विस एक्सपोर्ट 10.1 फीसदी घटकर 381 अरब अमेरिकी डॉलर पर रहा

 


नई दिल्ली. भारत के सर्विस एक्सपोर्ट को लेकर अच्छी खबर है. देश के सर्विस सेक्टर में तेजी देखने को मिली है. हाल के दिनों में ग्लोबल इकनोमिक अनिश्चितताओं के बावजूद 2023 में भारत का सर्विस एक्सपोर्ट 11.4 फीसदी बढ़कर 345 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. वहीं चीन का सर्विस एक्सपोर्ट 10.1 फीसदी घटकर 381 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (यूएनसीटीएडी) की जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की सेवा निर्यात वृद्धि में योगदान देने वाले क्षेत्रों में ट्रैवल, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल और हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं. यूएनसीटीएडी की तिमाही बुलेटिन में कहा गया कि मौजूदा डॉलर मूल्य के संदर्भ में 8.9 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ ग्लोबल सर्विस एक्सपोर्ट 2023 में 7900 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया. यूएनसीटीएडी की रिपोर्ट में कहा गया कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में प्रमुख एक्सपोर्टर्स में भारत, चीन, सिंगापुर, तुर्किये, थाईलैंड, मैक्सिको और सऊदी अरब शामिल हैं. हालांकि, भारत का सर्विस एक्सपोर्ट पिछले साल 0.4 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 248 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया. भारत के सर्विस एक्सपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए इंटीग्रेटेड चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) के वाइस प्रेसिडेंट और जेएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे कहते है कि आईटी व आईटी इनेबल्ड सर्विसेज और ट्रेवल का एक्सपोर्ट मजबूत हो रहा है. यूएनसीटीएडी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में सेवाओं के निर्यात में साल-दर-साल वृद्धि का मुख्य चालक अंतरराष्ट्रीय यात्रा रिसिप्ट में पर्याप्त ग्रोथ थी। कोविड-19 रिकवरी के बाद, एशिया में ट्रेवल रिसिप्ट में 70 फीसदी की वृद्धि हुई. गौरतलब है कि भारत का सर्विस एक्सपोर्ट उत्तरी अमेरिका और यूरोप में केंद्रित रहा है, लेकिन एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में भी वृद्धि की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं.

You might also like