रायपुर वार्ड में सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश

Instructions issued to address sanitation and waterlogging issues in Raipur ward

महापौर सौरभ थपलियाल ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कुलदीप कुमार, देहरादून। नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने रविवार को वार्ड संख्या 66 रायपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, जलभराव और नालियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पार्षद कपिल धर के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नालियों की नियमित सफाई कराने, स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलभराव की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

इस दौरान नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, इंस्पेक्टर महिपाल, भूपेंद्र सहित स्वास्थ्य अनुभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

You might also like