बस में छूटा मोबाइल, उम्मीद बनी गौचर पुलिस — जनपद रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद कर लौटाया खोया फोन
Mobile phone left behind on a bus; Gauchar police come to the rescue — the lost device was safely recovered in Rudraprayag district and returned to its owner

कुलदीप कुमार, देहरादून -दिनांक 05 नवम्बर 2026 को मथुरा देवी द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि नन्दप्रयाग आते समय उनका मोबाइल फोन बस में ही छूट गया है। परेशानी यह थी कि उन्हें न तो बस का नंबर पता था और न ही उसकी कोई अन्य जानकारी। सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रयास शुरू किए। बस की पहचान कर उसे रुद्रप्रयाग में ट्रैक किया गया। पुलिस के अथक प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर चौकी गौचर मंगवाया गया। जिसे आज दिनांक 06 नवम्बर 2026 को श्रीमती मथुरा देवी के परिजन श्री चन्द्रमोहन सिंह, निवासी घुनी-रामणी, नन्दप्रयाग के सुपुर्द किया गया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

