सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों को किया जा रहा जागरुक

Parents are being made aware for admission of children in government schools

झज्जर : शिक्षा निदेशालय के आह्वान पर राजकीय स्कूल के शिक्षकों द्वारा शहीदी दिवस से शुरू किए गए प्रवेश उत्सव के दौरान जहां घर घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं वहीं स्कूलों में दी जा रही आधुनिक शैक्षणिक विधाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी के प्राथमिक शिक्षक अशोक कुमार व मुकेश कुमार गांव का दौरा करते हुए घर-घर जा कर अभिभावकों को जागरुक करते हुए पात्र बच्चों के दाखिला फार्म भरे। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत अब तक बालवाटिका व पहली कक्षा में पन्द्रह नए दाखिले किए गए हैं। शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। अतः हमारा नैतिक फर्ज है कि हम इन मासूम बच्चों के भविष्य को निखारने में अहम योगदान दें ताकि यही बच्चे कल हमारा सहारा बनें व अपना समाज व देश का नाम रोशन करें।

You might also like