रेवंत रेड्डी ने यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया

Revanth Reddy condoles the demise of Yamini Krishnamurthy

हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया है।सुश्री कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में शनिवार को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।श्री रेड्डी ने शनिवार रात यहां एक शोक संदेश में देश की प्रख्यात नृत्यांगना को याद किया, जिन्होंने भरत नाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई युवाओं को प्रशिक्षण देकर नृत्य कला विधाओं को विशेष पहचान दिलायी।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

You might also like