श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा डावला स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें, ड्रेस और फीस सहायता

Shri Ram Seva Trust provides copy-books, dress and fee assistance to the needy students of Davala School

झज्जर : श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा गाँव डावला के सीएम ई ई ई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ट्रस्ट द्वारा स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को काफी-किताबें स्कूल ड्रेस,जूते- जुराबे वितरित किए गए जिन विद्यार्थियों के माता-पिता स्कूल फीस देने में असमर्थ रहे उनकी फीस भी श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा जमा करवाई गई

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर वशिष्ठ पूर्व सरपंच,सोनू वर्मा बेरी, दीपक वशिष्ठ, नरेंद्र नीमली,कृष्ण, हेमचंद्र वशिष्ठ सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य व इंडियन जागृति मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चैनसुख गुरहिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल स्टाफ भगत सिंह,राकेश चावला, संगीता,ममता बाली,कमलेश निशा, सीता, रीना, रवीना, नीतिका,रचना आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन पिंकी कादयान ने किया
ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर वशिष्ठ पूर्व सरपंच ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा दान है। कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे, यही ट्रस्ट का उद्देश्य है। पंडित नंदकिशोर वशिष्ठ ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने ट्रस्ट के इस सराहनीय कार्य की दिल से सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।

You might also like