संपूर्ण सुरक्षा केंद्र एवं वाई.डब्ल्यू.सी.ए. द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

The entire security center and Y. W. Health awareness camp organized by

नजफगढ़, 9 अक्टूबर 2026।

दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं दिशा, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, हरिनगर तथा यंग वूमेन क्रिश्चियन एसोसिएशन के सामुदायिक विकास केंद्र, नजफगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सपेरा बस्ती, नजफगढ़ में एचआईवी/एड्स, यौन स्वास्थ्य एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।

संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के परामर्शदाता अश्वनी राघव ने एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव, जाँच के महत्व तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों पर जानकारी देते हुए भेदभावमुक्त व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। यौन रोग सलाहकार राजेंद्र रोहिल्ला ने यौन संचारित संक्रमणों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार की आवश्यकता बताई। परामर्शदाता किरण लाकड़ा ने महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन के साधनों पर जानकारी दी।

संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की प्रबंधक शिवानी सक्सेना ने सामुदायिक जागरूकता, एचआईवी से जुड़े कलंक एवं भेदभाव के उन्मूलन तथा केंद्र पर उपलब्ध निःशुल्क परामर्श एवं जाँच सेवाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुलनाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की स्वास्थ्य संबंधी शंकाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समय पर जाँच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

समापन अवसर पर सामुदायिक विकास केंद्र की समन्वयक कविता ने विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

आयोजकों ने बताया कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत संचालित संपूर्ण सुरक्षा केंद्रों पर एचआईवी एवं यौन संचारित संक्रमणों से संबंधित परामर्श और निर्धारित जाँच सेवाएँ निःशुल्क एवं गोपनीय रूप से उपलब्ध हैं। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, समय पर जाँच को प्रोत्साहित करना तथा भेदभावमुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है।

You might also like