लगातार पांचवें दिन भी गिरा शेयर बाजार

The stock market fell for the fifth consecutive day

मुंबई,विश्व बाजार की गिरावट के बीच स्थानीय स मुंबई,विश्व बाजार की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर तिमाही परिणाम कमजोर रहने से एक्सिस बैंक के शेयरों के पांच प्रतिशत से अधिक गिरने से आज शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन भी गिरकर बंद हुआ।के शेयरों के पांच प्रतिशत से अधिक गिरने से आज शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन भी गिरकर बंद हुआ।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109.08 अंक टूटकर 80,039.80 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 7.40 अंक की मामूली गिरावट लेकर 24,406.10 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.22 प्रतिशत उतरकर 46,715.80 अंक और स्मॉलकैप 0.14 प्रतिशत फिसलकर 53,758.01 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4023 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1812 में गिरावट जबकि 2097 में तेजी रही वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियों में बिकवाली जबकि 25 में लिवाली हुई।बीएसई के 10 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 0.52, एफएमसीजी 0.03, वित्तीय सेवाएं 0.60, आईटी 0.18, दूरसंचार 0.18, बैंकिंग 1.10, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.84, धातु 1.19, रियल्टी 0.80 और टेक समूह के शेयर 0.22 प्रतिशत कमजोर रहे।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.78, जर्मनी का डैक्स 1.29, जापान का निक्केई 3.28, हांगकांग का हैंगसेंग 1.77 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.52 प्रतिशत गिर गया।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 607 अंक लुढ़ककर 79,542.11 अंक पर खुला और बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 79,477.83 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 80,143.10 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 80,148.88 अंक के मुकाबले 0.14 प्रतिशत टूटकर 80,039.80 अंक पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी 183 अंक गिरकर 24,230.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,210.80 अंक के निचले जबकि 24,426.15 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,413.50 अंक की तुलना में 0.03 प्रतिशत फिसलकर 24,406.10 अंक रह गया।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक 5.19, नेस्ले इंडिया 2.49, आईसीआईसीआई बैंक 2.02, टाइटन 1.95, टाटा स्टील 1.78, इंडसइंड बैंक 1.21, आईटीसी 0.86, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.79, एसबीआई 0.46, भारती एयरटेल 0.42, टेक महिंद्रा 0.28, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.28, रिलायंस 0.27, इंफ़ोसिस 0.26, एशियन पेंट 0.24, एनटीपीसी 0.13 और फिन सर्व 0.09 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, टाटा मोटर्स 6.17, एलटी 2.94, सन फार्मा 2.81, कोटक बैंक 1.67, एचडीएफसी बैंक 0.72, पावरग्रिड 0.61, बजाज फाइनेंस 0.59, टीसीएस 0.39, एचसीएल टेक 0.23, अदाणी पोर्ट्स 0.20, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.19, मारुति 0.06 और अल्ट्रासिमको ने 0.05 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

 

 

 

 

You might also like