हमें सीमा पर डटे सैनिकों को नहीं भूलना चाहिए : न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

We should not forget the soldiers standing on the border: Chief Justice of India DY Chandrachud

image.png
Chief Justice of India, DY Chandrachud
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की शहीद पर शोक व्यक्त किया। सीजेआई ने कहा, ”हमें सीमा पर डटे सैनिकों को नहीं भूलना चाहिए.”
भारतीय सैनिक “हमने कुछ दिन पहले अपने सशस्त्र बलों के चार सदस्यों को खो दिया है। हमें सीमाओं पर उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो इन ठंडी सुबहों को हमारी और हमारे देश की रक्षा में बिता रहे हैं।
सोमवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा करने के लिए राजौरी सेक्टर का दौरा करने वाले हैं। पिछले सप्ताह गुरुवार को राजौरी सेक्टर में थानंडी के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। रविवार को राजौरी में एक पुष्पांजलि समारोह में चार शहीद सैनिकों, नायक बीरेंद्र सिंह, राइफलमैन गौतम कुमार, नायक करण कुमार और राइफलमैन चंदन कुमार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।
You might also like