हम भगवान वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा ले: रजनी

We should take inspiration from the life of Lord Valmiki: Rajini

रौनक पब्लिक स्कूल में भगवान वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आरंभ विचार ,प्रतिज्ञा, भजन द्वारा किया गया एवं सुंदर रूप में भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का आकर्षक एवं सफल मंचन भी किया। इसके उपरांत,नृत्य एवं गायन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रजनी शर्मा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती हमें उनके जीवन और योगदान को याद दिलाती है। वे एक महान कवि और धर्मगुरु थे, जिन्होंने रामायण की रचना की। उनकी कहानी हमें प्रेरित करती है कि हम अपने जीवन में कैसे बदलाव ला सकते हैं। भगवान वाल्मीकि से हमें शिक्षा मिलती है कि सनातन धर्म में कभी जात-पात का कोई स्थान नही था । भगवान वाल्मीकि ने डाकू होकर भी एक उच्च पद प्राप्त किया जो इस बात का संकेत करता है कि व्यक्ति सद्कर्मों के द्वारा उच्च पद प्राप्त कर सकता है । व्यक्ति के सत्कर्म उसको सदा सम्मान दिलाते हैं और वह अमर हो जाता है ।

You might also like