यादव आज नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Yadav will participate in the program organized on the death anniversary of Nanaji Deshmukh today

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सतना जिले के चित्रकूट में नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शामिल होंगे। डॉ यादव दोपहर को सतना जिले के चित्रकूट जाएंगे। यहां वे गृह मंत्री श्री शाह का हेलीपेड उद्यमिता विद्यापीठ, चित्रकूट आगमन पर स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लगभग तीन बजे भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम को वे चित्रकूट से इंदौर जाएंगे। इंदौर में डॉ यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

 

You might also like