संत निरंकारी मिशन द्वारा सत्संग भवन में मनाया योग दिवस

Yoga Day celebrated in Satsang Bhawan by Sant Nirankari Mission


झज्जर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की शाखा झज्जर द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन सांपला रोड झज्जर में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे जिला झज्जर संयोजक रोशनलाल निरंकारी ने योग व प्राणायाम के महत्व के बारे में बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ और् मन प्रश्नचित रहता है। बच्चों द्वारा सुबह प्रतिदिन योग करने से सारा दिन बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है और बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि निरंकारी मिशन की वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज समय समय पर अपने विचारों में स्वस्थ मन और सहज जीवन के मंत्र का दिव्य मार्गदर्शन देते हुए समझाते है कि मानव को अपने शरीर को निरंकार प्रभु परमात्मा की अनमोल देन समझकर इसको सेहतमंद और स्वस्थ रखना है।
इस अवसर पर योग व प्रणायाम के प्रशिक्षक मुकेश कुमार संचालक सेवादल झज्जर के मार्गदर्शन में सुबह 6 से 7 बजे तक योग एवं प्राणायाम किया जिसमे बच्चों, महिलाओं और अनेकों महात्माओं ने भाग लिया।

You might also like