रोहतक में खिलेंगे 23 कमल, कांग्रेस की जड़ें हिल चुकी हैं, जीरो पर आउट होगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
23 lotus will bloom in Rohtak, Congress's roots have been shaken, will be out at zero: Chief Minister Naib Singh Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकाय चुनाव के लिए रोहतक में की जनसभा
कांग्रेस के 30-40 पुराने नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कांग्रेस अब ट्वीट की पार्टी बनकर रह गई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बलराम शर्मा
रोहतक/चंडीगढ़ 24 फरवरी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रोहतक में भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि के समर्थन में जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर दावे के साथ कहता हूं कि रोहतक में इस बार 23 कमल खिलेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार रोहतक में भी बनेगी और यहां किसी भी तरह की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। सरकार तीन गुना तेज गति से काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को धरातल की जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेता कमरों में बैठकर सिर्फ ट्वीट करते हैं। कांग्रेस अब ट्वीट की पार्टी बनकर रह गई है। जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है, इनमें से कोई नेता 30 साल से तो कोई 40 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहा था। लेकिन कांग्रेस की कारगुजारियों से तंग आकर ये नेता भाजपा का कमल थाम रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस की जड़ें बिल्कुल हिल चुकी हैं। अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा। इस निकाय चुनाव में भी कांग्रेस दिल्ली की तरह हरियाणा निकाय चुनाव में भी जीरो पर आउट होने वाली है। जनसभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली,सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हूडा और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने भी संबोधित किया।
इनके लिए मांगा समर्थन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा के दौरान भाजपा के सभी 23 उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। सीएम ने मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों वार्ड-1 से अक्षय, वार्ड-2 से आशालता, वार्ड-3 से शोभा बिडलान, वार्ड-4 से रिंकू देवी, वार्ड-5 से सुरेश किराड़, वार्ड-6 से रीना भटनागर, वार्ड-7 से कपिल नागपाल, वार्ड-8 से कविता देवी, वार्ड-9 से कुलबीर नरवाल, वार्ड-10 से मेजर ज्योति बोहर, वार्ड-11 से राजेश प्रधान, वार्ड-12 से सुशील नांदल, वार्ड-13 से सूबेदार धर्मबीर फौजी, वार्ड-14 से कंचन खुराना, वार्ड-15 से अनिता मिगलानी, वार्ड-16 से मुक्ता नागपाल, वार्ड-17 से डिपंल जैन, वार्ड-18 से बेबी रानी रोहिला, वार्ड-19 से नरेन्द्र कौशिक, वार्ड-20 से प्रवीण कौशिक, वार्ड-21 से बिजेंद्र बैरागी और वार्ड-22 से रीना रानी के लिए जनता से समर्थन मांगा।
जो वादा किया निभाया, हरियाणा के हितों के लिए तीव्र गति से काम किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों भाजपा सरकार के हरियाणा में गौरवशाली 100 दिन पूरे हुए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो भी वादे किए थे, वे उन्हें पूरा कर रहे हैं। विपक्ष कहता है भाजपा ने कुछ नहीं किया, लेकिन विपक्ष को जमीनी हकीकत नहीं पता। भाजपा ने वादे के अनुसार हर मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की मुफ्त सुविधा दी। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी पात्र महिला हो सभी को योजना से जोड़कर 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाए।
कांग्रेस ने नौकरी में रोडा अटकाया, मैंने शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं की नौकरी में रोडा अटकाया। हम सरकारी नौकरी दे रहे थे और कांग्रेस के नेताओं ने आयोग में शिकायत कर दी। इससे युवाओं में भय पनप गया। युवाओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया और सत्ता से बेदखल कर दिया। भाजपा ने युवाओं से नौकरी का वादा किया था, सरकार बनते ही मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली, पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी। हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी मिली।
*गरीबों को प्लॉट दिए, पटेदारों को जमीन का मालिक बनाया
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 15 हजार 230 लोगों को प्लॉट दिए। यह प्रक्रिया अब भी जारी है और पात्र लोग फार्म भर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पटेदार किसानों को जमीन का मालिकाना हक भी दिया। पंचायती भूमि पर जिन लोगों के5 मकान 20 साल से ज्यादा समय से बने हुए हैं, ऐसे परिवारों को इस मकान का मालिक बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जहां किसानों की सभी 24 फसलें एमएसपी पर6 खरीदी जा रही हैं।
आढ़तियों को कमीशन बढ़ाया, घरों पर लगवा रहे सोलर पैनल, बिजली बिल नहीं आएंगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने आढ़तियों का भी ध्यान रखा। पहले आढ़तियों का कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल था उसे बढ़ाकर 55 रुपये किया गया। इसके अलावा पात्र लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगवाए जा रहे हैं। एक पैनल लगवाने में 1 लाख 10 हजार रुपये का खर्च आता है, इसमें से 80 हजार रुपये केंद्र की मोदी सरकार दे रही है, बाकि के रुपये हरियाणा सरकार वहन कर रही है। पैनल लगने के बाद बिजली बिलों से छुटकारा मिलेगा।
30-35 लाख हैप्पी कार्ड बनाए, बसों में किराया नहीं लगता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों की इनकम सालाना 1 लाख रुपये है उनके हैप्पी कार्ड बनवाए। अब ऐसे पात्र लोग हरियाण रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा करते हैं, उन्हें किराया देने की जरूरत नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभाषा सत्यागृहियों की पेंशन 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये की गई है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने तीर्थ यात्रा योजना के तहत हर जिले से कुंभ के लिए बसें भी चलाई। लोग मुफ्त में धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हैं। सीएम ने कहा कि हमने अवैध कॉलोनियों को वैध किया, इससे जनता को डायरेक्ट
रोहतक के विकास में कमी नहीं रहने देंगे : राम अवतार वाल्मीकि
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि ने जनसभा में कहा कि मेयर बनने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेज गति से चलेगी। रोहतक के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हरियाणा और केंद्र सरकार के साथ मिलकर रोहतक शहर सहित नगर निगम में शामिल सभी गांवों का विकास करवाया जाएगा। राम अवतार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को बहुमत देकर प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करें।
ओल्ड आईटीआई मैदान की जनसभा में प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, जिला प्रभारी सतेन्द्र परमार,जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढ़ाका,चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक प्रदीप जैन,जिला परिषद चेयरमैन मंजु हुड्डा,प्रतिभा सुमन,डा.आदित्य बत्रा, ओमप्रकाश बागड़ी,राजकमल सहगल,अमरजीत सिंह सोलंकी, अशोक रंगा,आशा शर्मा,पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन,पूर्व विधायिका सरिता नारायण, जिला उपाध्यक्ष बीर सिंह हुड्डा, हरिओम भाली डीएनटी समाज के युवा नेता एडवोकेट अंकुश बिडडू सांसी,जिला कोषाध्यक्ष अमित बंसल,रमेश अत्री, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया,मण्डल अध्यक्ष रॉकी सहगल,मनीष शर्मा,अमित चौहान,मुकेश शर्मा,अमित मग्गू सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
