आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है । यहाँ के विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के सभी मूल्य सर्वोत्कृष्ट रूप में विद्यमान हैं। -स्वामी जी महाराज

Acharyakulam is a unique educational institution in the world. The students here embody the values ​​of Indian culture in their finest form. —Swami Ji Maharaj

कुलदीप कुमार, हरिद्वार – आचार्यकुलम् का वार्षिकोत्सव पतंजलि परिवार के राष्ट्रोत्थान यज्ञ व शैक्षिक दृष्टि की झाँकी मात्र है। -आचार्यश्री महाराज परमपूज्य स्वामी रामदेव जी व परमश्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् का 14वाँ वार्षिकोत्सव आज धूमधाम से सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ विषय पर आधारित वार्षिकोत्सव के मुख्य कार्यक्रम ने दर्शकों को मन्त्र-मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि प्राप्त करने वाले प्रेरक व्यक्तित्वों सहित परमपूज्य स्वामीजी व आचार्यश्री द्वारा स्थापित पतंजलि के विविध प्रकल्पों व भारतीय शिक्षा बोर्ड की शैक्षिक दृष्टि से समाहित प्रेरक झाँकियों का मंचन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे परमपूज्य स्वामीजी, परमश्रद्धेय आचार्यश्री विशिष्ट अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति परमपूज्या साध्वी देवप्रिया जी, पतंजलि क्रय समिति की अध्यक्षा श्रीमती अंशुल जी व श्रीमती पारुल जी, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० एन० पी० सिंह जी,सहित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों और आचार्यों सहित आचार्यकुलम् परिवार की भरपूर सराहना की।

इस भव्य कार्यक्रम में परमपूज्य स्वामीजी द्वारा सत्र 2025-26 के कक्षा 5-12 में प्रथम-द्वितीय-तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को कुल 2 लाख रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विविध योग, क्रीड़ा व कला प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आदर्श विद्यार्थी सम्मान दिव्यांश और मधु को श्रेष्ठ सांस्कृतिक पुरस्कार धैर्य अग्रवाल व सरल को तथा विजेता सदन का पुरस्कार आपस सदन व उपविजेता का पुरस्कार वायु सदन को मिला। सर्वश्रेष्ठ कलाकृति निर्माण हेतु तनिष्का बिजल्वाण को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

वार्षिकोत्सव में संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों तन्वी राणा, दिव्यांशु यश, आयुष शर्मा, सुजाता, दरबारा सिंह, दिव्यांशु मोहन आर्य, आर्येश, स्वप्निल, यक्षराज सिंह, दान कौर, सुप्रज्ञ, माहिया, दृष्टि, आयुष कसाना व युवराज आदि ने अपने गौरवपूर्ण अनुभव साझा किए जो आज विविध AIIMS और IIT सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं।

इस पावन अवसर पर आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ० ऋतंभरा शास्त्री ‘बहन जी’, पतंजलि कैरियर अकादमी के प्रमुख श्री प्रदीप जी, आचार्यकुलम् की प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी, उप-प्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, स्वामी बजरंगदेव जी, श्री भगवान दादा जी, श्री उदयवीर दादा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा जी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित जी, सभी संन्यासीगण, आचार्यवृंद, कर्मचारीगण विद्यार्थी व संपूर्ण भारत व नेपाल से पधारे अभिभावकों सहित पूरा पतंजलि परिवार उपस्थित रहा ।

You might also like