त्यौहारी सीजन के लिए एडवाइजरी एवं यातायात प्लान
Advisory and traffic plan for festive season

*चौपहिया वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा*
कुलदीप कुमार देहरादून *रुट एवं मार्ग*
A- सहस्त्रधारा / रायपुर रोड/राजपुर रोड / सुभाष रोड /डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग- (सर्वे चौक से नैनी बैकरी की तरफ 60 मीटर)
*पार्किंग स्थल*
1- काबुल हाउस, नियर सर्वे चौक
2- मंगला देवी इंटर कालेज परिसर *(समय: 15: 00 बजे से)*
3- मल्टी स्टोरेज पार्किंग कनक चौक
4- एमडीडीए काम्प्लैक्स घंटाघर
B- चकराता रोड /जीएमएस रोड / गढी कैन्ट क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग-
1- जनपथ काम्प्लैक्स, बिन्दाल
2- रेंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक *(समय 15: 00 बजे से)*
C- ई०सी० रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरु कॉलोनी / 6 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग-
1- रेंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक *(समय 15: 00 बजे से )*
2- दरबार साहिब नियर तहसील चौक
3- राजीव गांधी काम्प्लैक्स तहसील चौक
D- सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर / पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग-
1- पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल
2- पुलिस कार्यालय नियर दून हास्पिटल
3- नगर निगम कार्यालय परिसर *(समय: 15: 00 बजे से )*
*2- टू व्हीलर हेतु पार्किंग सुविधा*
उपरोक्त विभिन्न मार्गों / स्थानों से पल्टन बाजार हेतु टू व्हीलर पर आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग
1- गांधी इण्टर कालेज नियर पल्टन बाजार *(समय: 15:00 बजे से )*
2- सीएनआई स्कूल नियर पल्टन बाजार *(समय: 15:00 बजे से )*
*नोट – रेंजर्स ग्राउण्ड /सीएनआई/नगर निगम/पुलिस कार्यालय/गांधी इण्टर कॉलेज में पार्किंग समय 15.00 बजे से रहेगी।*
*3- पार्किंग सुविधा शहर के अन्य बाजारों हेतु*
1- धर्मपुर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग में पार्क करेंगे।
2- नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन जीएसटी आफिस के दायें एवं बायें लिंक रोड पर पार्क करेंगे।
3- रिस्पना क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन राजीव नगर, नियर विधानसभा तिराहा के अन्दर सडक किनारे पार्क करेंगे।
4- प्रेमनगर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन दशहरा ग्राउण्ड की पार्किंग में पार्क करेंगे।
5- रायपुर शिव मन्दिर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन मालदेवता रोड़ की पार्किंग में पार्क करें।
*प्रवेश निषिद्ध*
*4- नो-एन्ट्री प्लान*
1- लोडिंग वाहनों हेतु दर्शनी गेट, तिलक रोड, भण्डारी चौक, अन्सारी मार्ग, तहसील चौक, डिसपेन्सरी रोड, से पलटन बाजार में प्रवेश पुर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10.00 बजे से 21.00 बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। लोडिंग वाहन 10.00 बजे से पूर्व अपना लोडिंग कार्य समाप्त कर लें।
2- लोडिंग वाहनो के लिये वन वे व्यवस्था के अन्तर्गत केवल राजा रोड से पीपल मण्डी से दर्शनी गेट की ओर जा सकेगें।
3- पलटन बाजार क्षेत्र में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान है, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से बाजार में प्रवेश कराया जायेगा, अन्य वाहनो का बाजार में पूर्णतः प्रवेश निषिद्ध होगा।
4- यातायात के सामान्य रहने की स्थिति में विक्रम/आटो/ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर ही जायेंगे।
5- समस्त प्रकार के भारी वाहनों का देहरादून शहर अर्न्तगत प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
*05: पब्लिक ट्रांसपोर्ट :-*
*विक्रम/मैजिक वाहन*
1- राजपुर रोड से ओरिएन्ट चौक तक आने वाले (1 नम्बर) विक्रम वाहनों को ओरिएन्ट चौक की ओर न भेजते हुए पिकअप/ड्राप प्वाइंट ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजे जायेगें।
2- रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले (02 नम्बर) विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए पिकअप/ड्राप प्वाइंट सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जायेगें।
3- रिस्पना की ओर से आने वाले (03 नम्बर) विक्रम रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, पिकअप/ड्राप प्वाइंट दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना की ओर भेजे जायेंगे।
*सिटी बस:-*
1- राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया पिकअप/ड्राप प्वाइंट ऑरियन्ट चौक रहेगा।
2- डोईवाला/ सहस्त्रधारा जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया पिकअप/ड्राप प्वाइंट रेंजर्स ग्राउण्ड रहेगा।
*06: डायवर्जन व्यवस्था*
यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा-
01- पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें।
02- सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
03- घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
04- धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं नेहरु कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फब्बारा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
*7- पुलिस व्यवस्था*
इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित संचालन हेतु निम्न पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
1- पुलिस उपाधीक्षक – 01
2- यातायात निरीक्षक – 04
3- यातायात उ0नि0/अ0उ0नि0- 15
4- उ0नि0/अ0उ0नि0- 25
5- हे0कां0 – 15
6- कां0 यातायात – 60
*अतिरिक्त पुलिस बल*
01: आरक्षी – 100
02: प्रशिक्षु आरक्षी: 100
03: मोबाइल टीम: 10
2- इसके अतिरिक्त थाने स्तर से भी पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगाई गई है।
3- विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स बैनर/सांकेतिक बोर्ड लगाये गये हैं।
4- एफएम रेडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
5- यातायात प्लान को सोशल मीडिया /व्हट्सअप/अखबारों/मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।
6- अतिरिक्त पार्किंग चिन्हित की गयी है।
7- बेसमेंट पार्किंग ओपन कराने हेतु समस्त शॉपिंग कॉम्पलैक्स/प्रतिष्ठानों के स्वामियों को नोटिस दिये गये हैं।
8- डायवर्जन प्लान/ भारी यातायात/लोडिंग/अनलोडिंग हेतु प्लान बयाना गया है।
9- विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ मीटिंग आयोजित की गयी है।
10- सार्वजनिक मार्ग/ नो-पार्किंग स्थानों/ रांग पार्किंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विभिन्न स्थानों / मार्गों पर 10 ट्रैफिक क्रेन तैनात की गयी है।
11- सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु 29 एएनपीआर, 105 आरएलवीडी, 09 एसवीडीएस कैमरों से लगातार निगरानी ट्रैफिक कंट्रोल रूम द्वारा आनलाइन चालान से किये जायेगें।
12- लगातार एनाउंसमेंट किया जायेगा, जिससे नो पार्किंग में वाहन खडा न हो सके।
13- सम्पूर्ण मार्गाे पर सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु 10 ट्रैफिक मोबाइल टीम नियुक्त की गयी है जो कि वायरलेस सेट के साथ रहेगी।
*देहरादून यातायात पुलिस की अपील: यदि कोई भी इच्छुक नागरिक यातायात के सुचारू संचालन करने में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहता है, तो ट्रैफिक वालिंटियर बनें और दून यातायात पुलिस के साथ जुड़ें।*
*अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें यातायात पुलिस जनपद देहरादून: 7579278154, 8958998827*
*एडवाइजरी:-*
1: नो पार्किंग जोन मे वाहन खडा करने पर करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना 1500 रू0 है।
2 : निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
3: त्यौहारी सीजन में निजी वाहनों का प्रयोग जरूरी होने पर ही करें, जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट (रिक्शा-टैम्पू-सिटी बस) आदि का प्रयोग करें।
4: समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने परिसर की बेसमेंट पार्किंग को आमजन हेतु अवश्य खुला रखें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
5: आप अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग में ही पार्क कर निश्चिंत होकर शॉपिंग या भ्रमण कर सकते हैं।
6: आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस, पुलिस तथा फायर आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका/डायवर्ट नहीं किया जायेगा।
7: धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
8: समय 11.00 बजे से 15.00 बजे तक परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन किया जायेगा। अतः ईसी रोड, परेड ग्राउण्ड, सुभाष रोड का प्रयोग न्यूनतम स्तर पर प्रयोग किया जाए, यथासम्भव दुपहिया वाहन का प्रयोग करें।
*चिन्हित पार्किंग स्थल*
1- काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक
2- एमडीडीए कॉम्पलैक्स घण्टाघर
3- जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल
4- मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक
5- रेंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक
6- मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर
7- पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल
8- सीएनआई स्कूल, नियर पल्टन बाजार
9- गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार
10- दरबार साहिब, नियर तहसील चौक
11- राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक
12- पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल
13- नगर निगम कार्यालय परिसर
किसी भी सहायता हेतु निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें –
डायल 112 (9411112972)
पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम नं0: 7579278154
