मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया फायर स्टेशन कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

The Chief Fire Officer conducted a half-yearly inspection of the Kotdwar fire station.

दीपावली पर्व के दृष्टिगत स्टेशन पर पर्याप्त जनशक्ति एवं अग्निशमन संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश


कुलदीप कुमार, पौड़ी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेन्द्र सिंह खाती द्वारा फायर स्टेशन कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्टेशन परिसर, कार्यालय, स्टोर, एमटी शाखा, अभिलेखों एवं संचार व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात फायर स्टेशन में उपलब्ध अग्निशमन वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही कार्मिकों को सभी अग्निशमन उपकरणों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने एवं उन्हें सदैव कार्यशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए। स्टेशन पर उपलब्ध रेस्क्यू एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों का भी कार्मिकों से बारी-बारी से संचालन करवाकर उनकी कार्यप्रणाली एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन में नियुक्त महिला एवं पुरुष फायरमैनों को उपलब्ध अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरणों के संचालन की समुचित जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में अग्निशमन कार्मिकों की उपलब्धता बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन प्रभारी को विशेष निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त कार्मिकों को अग्निशमन एवं रेस्क्यू संबंधी घटनाओं के दौरान घटनास्थल पर अनिवार्य रूप से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करने के साथ ही किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव सतर्क, सजग एवं तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया।

You might also like