प्रेरणा वृद्धाश्रम में बड़ी श्रद्धा के साथ कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र पर्व मनाया गया

The holy festival of Kartik Purnima was celebrated with great devotion at the Prerna old age home.

प्रेरणा वृद्धाश्रम में देव दीपावली की कथा का श्रवण किया

रीता वालिया ब्यूरो चीफ
कुरुक्षेत्र, 24 नवम्बर : हर वर्ष की भांति प्रेरणा वृद्धाश्रम में बड़ी श्रद्धा के साथ कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र पर्व मनाया गया। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और प्रेरणा के सभी सदस्यों ने बड़ी श्रद्धा के साथ मंदिर में बैठकर भजन कीर्तन किया प्रभु का स्मरण किया और देव दीपावली की कथा का श्रवण किया।
वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग माता बीरमति ने सबको देव दीपावली की कथा सुनाई, इसका महत्व बताया। और इस पर्व को क्यों और कैसे मनाया जाता है बारे विधि विधान से परिचित करवाया।
धार्मिक मान्यता एवं परम्परा के अनुसार पांच दीपक जलाए गए। जिन में से एक दीपक मंदिर में देव आराधना करने के पश्चात रखा गया। दूसरा दीपक तुलसी माता की पूजा करके तुलसी के समक्ष रखा गया। एक दीपक रसोई में जहां सबका खाना बनता है वहां रखा गया और एक चौमुखा दीपक जो आटे का बना हुआ था। वह मुख्य द्वार पर रखा गया।
प्रेरणा संस्था के प्रधान जसबीर गुंबर ने कहा कि आज का दिन अति पवित्र दिन है। इस दिन भगवान शिव ने अपने धनुष से त्रिपुरा का विनाश करके सभी को राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलवाई थी। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्य शाली हैं कि हम ऐसे पवित्र स्थान पर रहते हैं जहां सदा से भगवान का आशीर्वाद रहा है और इसे धर्म भूमि के नाम से मान्यता प्राप्त है।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव हरकेश पपोसा, कोषाध्यक्ष आशा सिंगला, रामलाल सिंगला, आदित्य सिंगला, शिल्पा सिंगला, राजकुमारी पवार, इन्दू सरदाना, श्याम सुंद,र प्रेम कुमार, बाला देवी, दीवान चंद, फूला रानी, ऊषा सच्चर, संतोष, बीर मति, बलविंदर, क्षमा, विजयलक्ष्मी, जोगिंदर, चंद्रकांत ठक्कर श्रीवास्तव, अजीत, अशोक भोला, बिशम्बर इत्यादि भी मौजूद रहे।

You might also like