जग ज्योति दरबार में संतों के साथ हुआ कार्तिक पूर्णिमा का पूजन
Kartik Purnima rituals were performed in the presence of saints at Jag Jyotish Darbar
दीपक जलाकर नौका पूजन के बाद जल में बहाया गया ।

रीता वालिया ब्यूरो चीफ, कुरुक्षेत्र, 24 नवम्बर : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में विधि विधान से कार्तिक पूर्णिमा का पूजन किया गया तथा साथ ही कार्तिक पूर्णिमा नौका पूजन का आयोजन भी किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही दरबार में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने गुरु प्रेरणा से भगवान शिव एवं भगवान विष्णु के चरणों में माथा टेका। दरबार में यजमान के तौर पर देविका, श्रुति बंसल, मनन कुमार व हार्दिक ने महंत राजेंद्र पुरी के साथ पूजन किया। इस मौके पर परम्परा के अनुसार खेतों में बहते जल में गोबर से बनी नौका के ऊपर दीपक जलाकर नौका पूजन के बाद उसे बहाया गया।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु अपने घरों में छोटी छोटी नाव प्रतीकात्मक रूप में बनाते हैं। नौका पूजा के बाद मंदिर में पूजन कर झंडा चढ़ाया जाता है। दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा से भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की पूजा के बाद कीर्तन और भव्य आरती हुई। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अजय शर्मा, विजय शर्मा, राजीव शर्मा, रितिका शर्मा, सुरेंद्र सिंह, रण सिंह, बलविंदर सिंह, मोहन लाल सिद्धू, अंग्रेज सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, अजय राठी, विजय राठी व अक्षय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
