हरियाली तीज पर आरपीएस में रंगारंग कार्यक्रम
Colourful program in RPS on Hariyali Teej

गन्नौर, 6 अगस्त
रौनक पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर्व को आनंद, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। सावन मास के इस पर्व में विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन किया गया, जैसे कक्षा प्रथम के बच्चों के द्वारा झूमते पेड़ों को निर्मित करना, दूसरी कक्षा के बच्चों के द्वारा पतंग को सुंदर स्वरूप प्रदान करना, तीसरी कक्षा के बच्चों के द्वारा पोस्टर बनाना, कक्षा 4 के द्वारा मेहंदी कला को निखारना, कक्षा 5 के बच्चों के द्वारा प्रकृति के सुंदर दृश्य को अंकित करना, कक्षा छठी से ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों को झूलों द्वारा हरियाली तीज को मनाया।यह पर्व इसलिए मनाया गया ताकि आने वाली पीढ़ी इस अद्भुत पर्व से जुड़कर भारतीय संस्कृति से एकाकार होकर अपनी धरोहर को सहेज सके।
प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि आधुनिक जीवन शैली में माता-पिता की अत्यधिक व्यस्तता के कारण विद्यालयों का यह दायित्व और भी बढ़ गया है कि हम अपने पर्वों की जानकारी भावी पीढ़ी तक पहुंचाएँ और हम उन्हें बताएं कि सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व क्यों मनाया जाता है?
प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी शर्मा ने बच्चों को बताया कि भगवान शिव ने इस दिन माता पार्वती से विवाह किया था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन तीज का व्रत भी रखा जाता है और यह व्रत पति के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है ।मुख्य रूप से यह प्रकृति के प्रति प्रेम व पर्यावरणीय लाभों का संयोजन और सतह के दृश्य डिजाइन में सुधार करना है ।
