विदेश सचिव रविवार से दो दिनों की नेपाल यात्रा पर

Foreign Secretary on a two-day visit to Nepal from Sunday

नई दिल्ली,विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार को नेपाल की दो दिन की यात्रा पर काठमांडू जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्सल के निमंत्रण पर श्री मिस्री 11-12 अगस्त को तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर होंगे।विदेश सचिव की आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के क्रम में हो रही है। यह यात्रा भारत की उस प्राथमिकता को दर्शाती है जो वह अपनी पड़ोसी प्रथम नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को देता है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और नेपाल सदियों पुरानी सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव साझा करते हैं। नेपाल में उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और प्रमुख बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी परियोजनाओं में निरंतर गति के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग हाल के वर्षों में और मजबूत हुआ है।विदेश सचिव की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने का अवसर होगा।

 

You might also like