कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को जोड़ने का प्रयास तिरंगा यात्रा के साथ:सुशील सारवान

An effort to connect every citizen of Kurukshetra with Tiranga Yatra: Sushil Sarwan

कुरुक्षेत्र 13 अगस्त उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। हम सबको होली व दिवाली जैसे त्योहारों की तरह हर वर्ष आजादी का पर्व भी मिलजुल कर मनाना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान जैसे कार्यक्रमों से हमारी युवा पीढ़ी में भी राष्ट्र के प्रति एक नई चेतना व ऊर्जा जागृत होती है।
उपायुक्त सुशील सारवान मंगलवार को राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त सुशील सारवान ने तिरंगा यात्रा को झंडी देकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश को आजाद करवाने में बहुत सारी कुर्बानियां हुई थी। इन अभियानों से हमें उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि देकर अवश्य याद करना चाहिए। वर्तमान में हमारा देश शहीदों के कारण ही प्रगति की ओर अग्रसर है। हम सबको अपने देश के सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरहदों पर खड़े होने वाले सैनिकों के कारण ही आज हम सब अपने घरों में सकारात्मक वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे है, 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर हमें स्वच्छता को लेकर भी साफ-सफाई रखने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ अशोक कुमार मुंजाल, एचएसवीपी के स्टेट ऑफिसर विवेक चौधरी, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल डा. सचिंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
You might also like