कैरोल इंफो के किराया भुगतान के आरोपों, सेबी के आदेशों से इसका संबंध होने से वॉकहार्ट का इनकार

Wockhardt denies Carol Info's rent payment allegations, links it to SEBI orders

 

नई दिल्ली, दवा कंपनी वॉकहार्ट ने कैरोल इंफो सर्विसेज द्वारा किराए के भुगतान से जुड़े आरोपों और सेबी के कुछ आदेशों का इसके साथ संबंध होने से इनकार किया है।वॉकहार्ट ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘इस संबंध में, हम इन आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं और कहते हैं कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं।’ कंपनी ने कहा कि उसने सभी लागू कानूनों का अनुपालन किया है और आगे भी करती रहेगी।कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा था कि 2018 से 2024 के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक पूर्णकालिक सदस्य और बाद में चेयरपर्सन रहते हुए माधबी पुरी बुच वॉकहार्ट से संबद्ध कंपनी कैरोल इंफो सर्विसेज से 2.16 करोड़ रुपये की किराये की आय प्राप्त कर रही थीं।दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मुंबई स्थित वॉकहार्ट की 2023 के दौरान भेदिया कारोबार सहित विभिन्न मामलों में सेबी द्वारा जांच की जा रही है।

 

 

 

 

You might also like