नड्डा ने रंगपुरी झुग्गी बस्ती में मन की बात सुनी
Nadda listened to Mann Ki Baat in Rangpuri slum

नई दिल्ली,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र की रंगपुरी पहाड़ी झुग्गी बस्ती में पीएम मोदी की मन की बात सुनी। रविवार को राजधानी में 247 झुग्गी क्लस्टरों की 6,390 बूथ पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने कहा कि मन की बात असल में जन-जन की बात है। आज फिर पीएम मोदी ने हमें प्रकृति संरक्षण एवं प्रेम का संदेश दिया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह समेत स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
