गांधी जी व शास्त्री जी दी श्रद्धांजलि
Tribute paid to Gandhi and Shastri
रौनक पब्लिक स्कूल में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दोनों महापुरुषों की जयंती पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने कहा कि महात्मा गाँधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, जो आज भी सर्वाधिक लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने हमेशा हमें सिर झुकाकर नहीं सिर उठाकर चलना सिखाया।शास्त्री जी एक आदर्शवादी राजनेता साबित हुए।
