हरियाणा में ईवीएम से शिकायत, जम्मू कश्मीर को देंगे राज्य का दर्जा : कांग्रेस

Complaints about EVMs in Haryana, will give statehood to Jammu and Kashmir: Congress

 

नई दिल्ली, हरियाणा में सभी अनुमानों के विपरित बीजेपी ने हैट्रिक मारी है. पार्टी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है. वहीं 10 साल बाद वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. नतीजों को लेकर कांग्रेस ने आरोप प्रत्यारोप भी शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाया और कहा कि ये तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं. पार्टी नतीजों को स्वीकार नहीं करती. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते. कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है. पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले हैं और जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, उसके बिल्कुल विपरीत हैं. हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं. जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. यह तंत्र की जीत है, लोकतंत्र की नहीं. हम यह स्वीकार नहीं कर सकते. जयराम रमेश ने कहा कि हम एक या दो दिन में हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था. कई सीटें ऐसी हैं जहां हम हार ही नहीं सकते, लेकिन वहां हम हारे हैं. नतीजे भावनाओं के खिलाफ हैं. जम्मू-कश्मीर ने स्पष्ट जनादेश दिया है. हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए काम करेंगे. एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार किया जाएगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा के मामले में मैं पूरी दोपहर ईसीआई के संपर्क में रहा. तीन जिलों में मतगणना को लेकर हमारे पास गंभीर शिकायतें हैं. यह जानकारी एकत्रित की जाएगी. कल या परसों हम समय मांगेंगे. हरियाणा में नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और विरोधाभासी हैं. यह जमीनी हकीकत के विपरीत हैं. यह हरियाणा के लोगों की इच्छा के विपरीत हैं, इन परिस्थितियों में इन नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है. जयराम ने कहा कि यह लोगों की इच्छा के विरुद्ध और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध जीत है. यह लोगों की इच्छा के विरुद्ध और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध जीत है. हिसार, पानीपत और महेंद्रगढ़ समेत चार जिलों में मतगणना प्रक्रिया बाधित हुई है. 12-14 सीटों पर गंभीर सवाल उठ गया है, उम्मीदवारों के द्वार जहां मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है. हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और इन जिलों में ईवीएम की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपेंगे.

 

 

 

 

You might also like