विकसित और मॉर्डन हरियाणा के विजन को लेकर सरकार तैयार करेगी रोड मैप:राजेश नागर
Government will prepare a road map for the vision of a developed and modern Haryana: Rajesh Nagar
हरियाणा के राज्यमंत्री राजेश नागर का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित विभिन्न संस्थाओं के सैंकड़ों प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर की पुष्प वर्षा

कुरुक्षेत्र 19 अक्टूबर हरियाणा के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित और मार्डन हरियाणा के विजन को लेकर एक रोड मैप तैयार करेगी। इस रोड मैप के अनुसार ही हरियाणा प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का नंबर 1 राज्य बनाने का हर भरसक प्रयास करेगी। इसके लिए प्रदेश के हर नागरिक को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
राज्यमंत्री राजेश नागर शनिवार को पिपली में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, गुज्जर समाज के प्यारा सिंह, पिछड़ा वर्ग समाज के वरिष्ठ नेता राम कुमार रम्बा, पाल गडरिया समाज के प्रधान रमेश पाल, वाल्मीकि समाज के प्रधान जगीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री राजेश नागर का भव्य और जोरदार स्वागत किया। यहां पर राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर पुष्प वर्षा की।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने प्रदेशवासियों का तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली जनसभा करके विधानसभाओं को बिगुल बजाया था और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी 90 विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार करने के लिए कुरुक्षेत्र में पहली जनसभा की थी। इस पावन धरा से ही धर्म और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित हरियाणा के विजन को लेकर आगे बढ़ेगी और हरियाणा राज्य को देश का नम्बर 1 राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोडेगी, यह सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी तथा नेक नीति को लेकर हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू करेगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने राज्यमंत्री राजेश नागर का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति को लेकर जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्टï, एसडीएम कपिल शर्मा, डीएसपी ओमप्रकाश,दरबारा सिंह, मोहन लाल अरोड़ा, धन सिंह गांधी, सुनील राजपाल, कवि बजाज, सुरेश सैनी कुक्कू, गगन कोहली, वैभव गर्ग, तजेन्द्र सिंह गोल्डी, परमजीत कौर कश्यप, राजकुमार सेठी, अश्वनी जैन,राम मेहर शास्त्री,संजीव शर्मा, मंदीप फतुहपुर, सरपंच डा.राजेश, तरूण गिल, यशपाल नारंग, दलेर शर्मा, दिलावर सैनी,प्रधान सुरेन्द्र सेक्टर, प्रधान दवेन्द्र हांडा सेक्टर 8 आदि गणमान्य मौजूद थे।
