एकल अभियान धेमाजी अंचल का अंचल स्तरीय खेल कूद समारोह का सफल आयोजन 

Ekal Abhiyan Dhemaji Zone successfully organized Zonal Level Sports Festival

एकल अभियान लगभग तीन दशकों से अधिक समय से  पूरे देश भर में युवा वर्ग को देश की मुख्य विचारधाराओं से जोड़ने पर प्रयत्नशील है। उसी क्रम में अभ्युदय यूथ क्लब के अंतर्गत एकल अभियान धेमाजी अंचल के अंचल स्तरीय खेल -कूद समारोह का आयोजन हाल ही में सिलापथार स्थित लखीपथार मैदान में सम्पन्न किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में असम सरकार के युवा कल्याण विभाग के  सचिव गीतार्थ गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि के रूप में धेमाजी जिले के खेल सचिव जतिन बूढ़ागोहाई, एकल अभियान धेमाजी अंचल के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, पूर्वी पूर्वोत्तर सम्भाग के अभियान प्रमुख अजय मिपुन और सिलापथार निकेतन के प्रधानाचार्य अजय गोगोई, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नारायण बूढ़ागोहाई, प्रवीण खिलाड़ी तुलाराम सैकिया सहित अन्य कई समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। धेमाजी अंचल के 9 संचों से विजयी कुल 250 खिलाड़ियों ने इस जिला स्तरीय खेल-कूद के विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। यह समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष खगेन्द्र पादून, सचिव महिराम तायेंग सहित अन्य कई सदस्यों की देख रेख में कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। अपने सम्बोधन में गीतार्थ गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया। साथ ही उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इस समारोह का संचालन धेमाजी अंचल अभियान प्रमुख सीताराम पेगू ने किया। खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखाई दिए |

You might also like