बोरवेल कार्य की जांच करते समय भाजपा नेता के साथ की गई मारपीट: पार्टी
BJP leader beaten up while inspecting borewell work: Party

नई दिल्ली,दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में रविवार को अवैध बोरवेल कार्य को रोकने की कोशिश कर रहे भाजपा के एक नेता के साथ किसी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मारपीट की। यह दावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किया। भाजपा ने दावा किया कि यह घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता तेजेन्द्र यादव और पार्षद जयवीर राणा पार्टी के तीन-चार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बोरवेल कार्य की जांच करने के लिए क्षेत्र में गए थे। भाजपा बयान में कहा गया, ‘‘झड़प के दौरान यादव के सिर पर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।’’ दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
