एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ‘आईएसएसए गुड प्रैक्टिस पुरस्कार’ से सम्मानित भारत
India awarded the ‘ISSA Good Practice Award’ in the Asia-Pacific region

नई दिल्ली,भारत को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए वर्ष 2024 के “अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) गुड प्रैक्टिस पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि यह पुरस्कार सऊदी अरब के रियाद में क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम में आईएसएसए के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अज़मान ने प्रदान किया। भारत को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को संचार चैनल, ई-प्रक्रिया, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग, व्यापक जिला आउटरीच कार्यक्रम (निधि आपके निकट), बहुभाषी कॉल सेंटर और प्रयास के लिए पांच योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। ईपीएफओ की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा निगम – ईएसआईसी के महानिदेशक अशोक कुमार सिंह ने ये पुरस्कार प्राप्त किए।
