आंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे : कांग्रेस
Will not tolerate insult to Ambedkar: Congress

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी की सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों ने भाजपा के खिलाफ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन चांदनी चौक के हैदरपुर चौक, शालीमार बाग, करावल नगर के दरोगा चौक, शाहदरा के बाबूराम स्कूल और नांगलोई रेलवे रोड समेत कई स्थानों पर आयोजित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर का अपमान किया है। देवेंद्र यादव ने कहा कि यह भाजपा की मनुवादी सोच को दर्शाता है। संविधान को बदलने की उनकी मंशा सफल नहीं होगी। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने आंबेडकर का अपमान किया है। देश का हर नागरिक आज गुस्से में है।
