कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की
Collegium recommends names of three judicial officers for Rajasthan High Court

नई दिल्ली, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।कॉलेजियम में न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने 22 दिसंबर को हुई बैठक में चंद्रशेखर शर्मा, प्रमिल कुमार माथुर और चंद्र प्रकाश श्रीमाली के नामों की सिफारिश की। एक अन्य प्रस्ताव में कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी आशीष नैथानी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा अधिवक्ता प्रवीण शेषराव पाटिल को बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
