ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स कौंसिल के बीच MoU
MoU between Optima Global School and Media and Entertainment Skills Council

बांका (बिहार) मंगलवार को ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल, बांका और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स कौंसिल (एमईएससी) जो कि भारत सरकार द्वारा संचालित है के बीच प्रतिष्ठित MOU साइन हुआ है. इस MoU के द्वारा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स कौंसिल के विभन्न पाठ्यक्रम को ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल के बच्चे सीख सकेंगे. मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स कौंसिल के एक्सपर्ट ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल आएंगे और विभन्न तरह के ट्रेनिंग के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान भी देंगे. मीडिया एंड एंटरटेनमेंट से संबंधित विभन्न जानकारियों के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज देंगे. अंत में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स कौंसिल ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल के बच्चों को सर्टिफिकेट भी देंगे. ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन श्री रवीश रोशन ने कहा कि यह MOU हमारे स्कूल के बच्चों को मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन प्रदान करेगा और हमारा पाठ्यक्रम भी एक्सक्लूसिव होगा. हमारे स्कूल के बच्चे मीडिया एंड एंटरटेनमेंट से संबंधित पहलुओं से रुबरु होंगे.
ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल में छात्रों को सीबीएसई पैटर्न में प्रैक्टिकल और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग सिखाई जाएगी. इस स्कूल के अधिकांश शिक्षक अनुभवी हैं और उन्हें विभिन्न शहरों से लाया जा रहा है. ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल भारत का पहला और एकमात्र ऐसा स्कूल होगा जिसके सलाहकार मंडल में 50 से अधिक कुलपति होंगे. ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल का पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री स्कूल के प्रेसिडेंट और पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रोफेसर जी. डी. यादव व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों की देखरेख में तैयार की गई है.
