रोजगार के लिए लीबिया गए 18 भारतीय स्वदेश लौटे

18 Indians who went to Libya for employment returned home

 

नई दिल्ली,लीबिया के बेन्गाज़ी में रोजगार के लिए गए 18 भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की मदद से आज स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’पर एक पोस्ट में जानकारी दी थी कि लीबिया में भारतीय दूतावास ने लीबिया के बेन्गाज़ी से 18 भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान की है और वे बुधवार को भारत पहुंचेंगे।

श्री जायसवाल ने कहा कि ये भारतीय लीबिया में रोजगार के लिए गए थे और कई हफ्तों से फंसे हुए थे। दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और आवश्यक प्राधिकार और यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने में भारतीय श्रमिकों की सहायता की।

उन्होंने कहा कि जबकि उनके मामले को देखा जा रहा था, दूतावास उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में रहा और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में उनकी सहायता की। इसी समूह के तीन अन्य भारतीय नागरिक दूतावास की सहायता से पिछले अक्टूबर में भारत लौटे थे। भारतीय दूतावास ने लीबिया के अधिकारियों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

You might also like