महाशिवरात्रि के उपलक्ष में असम के डिब्रूगढ़ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा तीन दिवसीय ” भगवान शिव आराधन ” कार्यक्रम आज ( 26 फरवरी ) से
On the occasion of Mahashivratri, a three-day "Lord Shiva Worship" program is being organized by Divya Jyoti Jagrati Sansthan in Dibrugarh, Assam from today (February 26).

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, डिब्रूगढ़ शाखा द्वारा तीन दिवसीय ” भगवान शिव आराधन ” कार्यक्रम का आयोजन आगामी कल 26 फरवरी से 28 फरवरी तक शहर के शांतिपाडा रेल गेट के पास स्थित नेताजी उद्यान ( श्री श्याम धाम के बगल में ) किया जा रहा है | रोजाना दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक आयोजित होने जा रहे उक्त कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक सर्वश्री आशुतोष महाराज की शिष्याएं शिव महिमा पर प्रकाश डालेंगी | साथ ही कार्यक्रम में शवत्व से शिवत्व की प्राप्ति कैसे हो ? भगवान शिव की पूजा तो की , परन्तु दर्शन कैसे हो ?
भगवान शिव के स्वरूप में छिपे रहस्य को कैसे जाना जाए ? मां पार्वती को अमरनाथ की गुफा में किस ज्ञान की प्राप्ति हुई ? तथा गुरु गीता के माध्यम से भगवान शिव क्या समझाना चाहते हैं ? आदि विभिन्न अहम प्रश्नों पर भी प्रकाश डाला जाएगा | आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक भक्तों से उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम में सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित पधारकर कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है |
यह भी पढ़ें
