समय बहुत बलवान होता है : संत डा. स्वामी चिदानंद

Time is very powerful: Saint Dr. Swami Chidananda

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों सहित विश्व स्तर पर भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न गीता का प्रचार प्रसार कर रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता मिशन ओडिशा के अध्यक्ष संत डा. स्वामी चिदानंद ने कहा कि समय बहुत बलवान होता है। समय शिखंडी से भीष्म को मात दिला सकता है। कर्ण के रथ को फंसा सकता है तो द्रौपदी का चीरहरण करा सकता है। इसलिए किसी से डरना है तो वह है समय। उन्होंने इस मौके पर महाभारत के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा की। साथ ही गीता में कर्म के महत्व बारे भी बताया। डा. स्वामी चिदानंद ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ही सही मार्ग बताते हैं और जीवन के रहस्यों से भी अवगत करवाते हैं। इस मौके पर उन्होंने समय के महत्व की चर्चा के साथ महाभारत के प्रसंगों का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि महाभारत काल में पांडवों ने ही समय के कारण कष्ट नहीं भोगा। बल्कि आज के समय में भी ऐसे असंख्य पुरुष महिलाएं निरंतर संघर्ष से हर दिन अपना सुख दुःख छोड़ कर अपने परिवार के अस्तिव की लड़ाई लड़ रहे हैं। रोज़मर्रा के जीवन में किसी संघर्षशील व्यक्ति से रूबरू हों तो उसका आदर कीजिये उसका सम्मान करें। समय की मार किसी पर भी पड़ सकती है।

You might also like