प्रमोटर के इस ऐलान के बाद स्पाइसजेट के शेयर भरने लगे उड़ान

After this announcement by the promoter, SpiceJet shares started soaring

 

नई दिल्ली, स्पाइसजेट के शेयर आज उड़ान भर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज सुबह के कारोबार में 6% के आसपास बढ़ गई। यह उछाल तब आया जब एयरलाइन ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की कि एक प्रमोटर ग्रुप ने वारंट्स को शेयरों में कन्वर्ट दिया है। इस कदम से स्पाइसजेट में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 33.5% हो जाएगी। आज स्पाइसजेट के शेयर 45.20 रुपये पर खुले और 44.15 रुपये तक आने के बाद 48.60 रुपये पर पहुंच गए। सुबह साढ़े दस बजे के करीब ये 5.10 पर्सेंट ऊपर 47.80 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

स्पाइसजेट शेयर प्राइस ट्रेंड अगर आज शेयर की कीमत बढ़त के साथ बंद होती है, तो यह पिछले सात लगातार सेशन में हुई गिरावट पर ब्रेक लगा देगा। इन सात सेशन में शेयर ने अपनी बाजार कीमत में 10% की गिरावट देखी थी। स्पाइसजेट का शेयर पिछले साल 16 सितंबर को 52 हफ्ते के उच्च स्तर ₹79.90 पर पहुंचा था, जबकि इस साल 18 फरवरी को यह 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹39.91 पर गिर गया था।

प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ी स्पाइसजेट ने 17 मार्च को घोषणा की कि उसके संस्थापक और प्रमोटर, अजय सिंह, ने एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 13,14,08,514 वारंट्स को शेयरों में बदलकर कंपनी में ₹294.09 करोड़ का निवेश किया है। इस कदम से स्पाइसजेट में प्रमोटर ग्रुप की शेयर होल्डिंग वर्तमान 29.11% से बढ़कर 33.47% हो जाएगी।

13,14,08,514 वारंट्स हुए शेयरों में कन्वर्ट कंपनी ने 17 मार्च को बाजार के समय एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी ने 13,14,08,514 वारंट्स को शेयरों में कन्वर्ट कर दिया है।” इसके अलावा, स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने 13 मार्च को कंपनी के 1,15,38,462 शेयर (कंपनी में 0.89% हिस्सेदारी) ब्लॉक डील के जरिए बेचे थे।

29.11% से बढ़कर 33.47% हो जाएगी हिस्सेदारी स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने इन शेयरों को बेचकर जो राशि प्राप्त की है, उसका उपयोग स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड को शेयर आवंटन के लिए शेष 75% राशि का भुगतान करने में मदद करने के लिए किया जाएगा। इन ट्रांजैक्शन के पूरा होने के बाद, प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में हिस्सेदारी वर्तमान 29.11% से बढ़कर 33.47% हो जाएगी।

 

 

 

You might also like